एमसीबी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत के भविष्य को लेकर अपने विचार और कल्पनाएं व्यक्त करने का अवसर मिल रहा है। इसी क्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ की कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय की छात्रा तनुश्री ने अपने सपनों के भारत की कल्पना साझा करते हुए शिक्षा, स्वच्छता, प्रतिभा विकास और अवसरों से जुड़े महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए।
तनुश्री ने कहा कि “मेरे सपनों का भारत ऐसा हो, जहां हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले और उसे आगे बढ़ने के लिए अच्छे अवसर मिलें। हमारे गांव और शहर साफ-सुथरे, सुंदर और सुविधाओं से भरपूर हों।” उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला और अन्य प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के भी पर्याप्त अवसर उपलब्ध होने चाहिए। छात्रा ने अपने विचारों में ऐसे भारत की कल्पना की, जहां प्रत्येक बच्चे को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का अवसर मिले। उनका कहना है कि देश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छुए और आज के बच्चे भविष्य में अपने सपनों को पूरा करते हुए राष्ट्र के विकास में योगदान दें।
‘मेरे सपनों का भारत’ के माध्यम से विद्यार्थियों की सोच को मिल रहा मंच :
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के भविष्य को लेकर अपनी सोच और रचनात्मक कल्पनाएं सामने रखने का मंच दिया जा रहा है। विभिन्न जिलों में इस थीम के तहत चित्रकला, भाषण एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें विद्यार्थी शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण, तकनीक, विकास और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। अभियान का व्यापक उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प से लोगों को जोड़ना है। ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच के साथ-साथ भविष्य के भारत के निर्माण में अपनी भूमिका को लेकर जागरूकता विकसित करने का माध्यम बन रही हैं। तनुश्री की यह कल्पना केवल एक विद्यार्थी के सपनों की तस्वीर नहीं, बल्कि ऐसे भारत की आकांक्षा को सामने रखती है जहां शिक्षा, स्वच्छता, अवसर और प्रतिभा विकास के साथ हर बच्चे को आगे बढ़ने का अवसर मिले।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पावारास में चित्रकला, पेंटिंग एवं विज्ञान...
छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिपुरपाल निवासी किसान राजेश कुमार नाग के लिए किसान क्रेडिट कार्ड खेती-किसानी में आर्थिक सहारा बनकर सामने आया है।
वर्ष 2006 का वह दौर बस्तर के लिए हिंसा और भय की गहरी त्रासदी लेकर आया था। 28 फरवरी 2006 को ग्राम पंचायत दरभागुड़ा के समीप हुए भीषण बम विस्फोट में पर...
बस्तर की धरती पर शांति, सेवा और सुरक्षा के नए संकल्प को जनभागीदारी से साकार करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सुकमा जिले में विशेष दीप प्रज्ज्वल...
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुकमा में प्रस्तावित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
असहनीय दर्द और चलने-फिरने से पूरी तरह लाचार 56 वर्षीय हिंगा जब सुकमा के जिला अस्पताल पहुंचे, तो उनके और परिवार के चेहरे पर अनिश्चितता व बेबसी साफ झ...