सेवा सेतु : डिजिटल व्यवस्था से मोहन जुमार को मिला आय प्रमाण-पत्र, ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर से राहत

Posted On:- 2026-09-20




बीजापुर (वीएनएस)। शासन द्वारा संचालित सेवा सेतु के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। डिजिटल व्यवस्था के जरिए आवश्यक प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान होने से नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। 

इसी क्रम में ग्राम तोयनार, तहसील बीजापुर निवासी मोहन जुमार, पिता पोचौया जुमार को सेवा सेतु के माध्यम से आय प्रमाण-पत्र जारी किया गया। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आवेदन संदर्भ क्रमांक 0706012618008452 के तहत उन्हें आय प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ। प्रमाण-पत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उनकी वार्षिक आय 82 हजार रुपये प्रमाणित की गई है।सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन से लेकर प्रमाण-पत्र जारी होने तक की प्रक्रिया व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से पूरी होने से हितग्राही को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा हुई। डिजिटल माध्यम से सेवाओं की उपलब्धता से ग्रामीण नागरिकों के समय, श्रम और अनावश्यक आवागमन में कमी आ रही है।

जिला प्रशासन की इस डिजिटल पहल के तहत सेवा सेतु केन्द्रों के माध्यम से आय, जाति, निवास, विवाह पंजीयन सहित विभिन्न आवश्यक शासकीय सेवाएं नागरिकों तक पहुंचाई जा रही हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ने के साथ ही नागरिकों के लिए शासकीय सेवाएं अधिक सरल, सहज और सुविधाजनक बन रही हैं।



Related News
thumb

‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मो...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पावारास में चित्रकला, पेंटिंग एवं विज्ञान...


thumb

किसान क्रेडिट कार्ड से आसान हुई खेती की राह, साहूकारों पर निर्भरता घटी

छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिपुरपाल निवासी किसान राजेश कुमार नाग के लिए किसान क्रेडिट कार्ड खेती-किसानी में आर्थिक सहारा बनकर सामने आया है।


thumb

सेवा संकल्प गाथा : छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति ने बदली हिंसा पीड़...

वर्ष 2006 का वह दौर बस्तर के लिए हिंसा और भय की गहरी त्रासदी लेकर आया था। 28 फरवरी 2006 को ग्राम पंचायत दरभागुड़ा के समीप हुए भीषण बम विस्फोट में पर...


thumb

सुकमा में 245 स्थानों पर जले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आशीर्व...

बस्तर की धरती पर शांति, सेवा और सुरक्षा के नए संकल्प को जनभागीदारी से साकार करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सुकमा जिले में विशेष दीप प्रज्ज्वल...


thumb

संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुकमा में प्रस्तावित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।


thumb

जिला चिकित्सालय में 56 वर्षीय हिंगा को मिला जीवनदान

असहनीय दर्द और चलने-फिरने से पूरी तरह लाचार 56 वर्षीय हिंगा जब सुकमा के जिला अस्पताल पहुंचे, तो उनके और परिवार के चेहरे पर अनिश्चितता व बेबसी साफ झ...