सुकमा (वीएनएस)। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने केरलापाल निवासी कमला ठाकुर के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। कभी जंगल से लकड़ी जुटाने और धुएं से भरे चूल्हे पर खाना पकाने की कठिनाई झेलने वाली कमला अब गैस चूल्हे पर कम समय में आसानी से भोजन तैयार कर पा रही हैं।
उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस कनेक्शन ने न केवल उनकी रसोई को धुएं से मुक्त किया है, बल्कि लकड़ी जुटाने में लगने वाले समय और मेहनत की भी बचत की है। इससे उनके रोजमर्रा के जीवन में सुविधा और सहजता बढ़ी है। समय और मेहनत की बचत से जीवन हुआ आसान। कमला ठाकुर के अनुसार, पहले बारिश के दिनों में गीली लकड़ियों से चूल्हा जलाना विशेष रूप से कठिन होता था। अब गैस चूल्हे पर कुछ ही मिनटों में चाय और भोजन तैयार हो जाता है। लकड़ी जुटाने में लगने वाला समय और मेहनत बचने से वह बच्चों की देखभाल, परिवार और अन्य जरूरी घरेलू कार्यों के लिए अधिक समय दे पा रही हैं। धुएं से होने वाली आंखों की जलन, खांसी और सांस लेने की परेशानी से भी उन्हें राहत मिली है।
कमला ठाकुर बताती हैं कि पहले खाना बनाने के लिए नियमित रूप से जंगल जाकर लकड़ियां जुटानी पड़ती थीं। समय की बचत से वह बच्चों की देखभाल, परिवार और अन्य जरूरी घरेलू कार्यों में लगा पा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना ने ग्रामीण महिलाओं के दैनिक जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पावारास में चित्रकला, पेंटिंग एवं विज्ञान...
छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिपुरपाल निवासी किसान राजेश कुमार नाग के लिए किसान क्रेडिट कार्ड खेती-किसानी में आर्थिक सहारा बनकर सामने आया है।
वर्ष 2006 का वह दौर बस्तर के लिए हिंसा और भय की गहरी त्रासदी लेकर आया था। 28 फरवरी 2006 को ग्राम पंचायत दरभागुड़ा के समीप हुए भीषण बम विस्फोट में पर...
बस्तर की धरती पर शांति, सेवा और सुरक्षा के नए संकल्प को जनभागीदारी से साकार करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सुकमा जिले में विशेष दीप प्रज्ज्वल...
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुकमा में प्रस्तावित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
असहनीय दर्द और चलने-फिरने से पूरी तरह लाचार 56 वर्षीय हिंगा जब सुकमा के जिला अस्पताल पहुंचे, तो उनके और परिवार के चेहरे पर अनिश्चितता व बेबसी साफ झ...