गरियाबंद (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी का स्वरूप देने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने रविवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
कलेक्टर ने सभी विभागों को अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा अपनी-अपनी गतिविधियों का तिथिवार कैलेंडर एवं कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत होने वाली प्रत्येक गतिविधि ग्राम, वार्ड, विकासखंड एवं जिला स्तर पर अधिकतम जनभागीदारी के साथ गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हो। शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि अभियान में जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं, स्व-सहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, ऋषा ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
बच्चों के सपनों से बनेगी विकसित भारत की तस्वीर :
17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक शासकीय एवं निजी विद्यालयों में ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ पहल के तहत ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की कल्पनाओं में विकसित भारत की तस्वीर सामने लाई जा रही है। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित करने के साथ बच्चों की रचनाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
‘नमो सेवा गाथा’ से गांव-गांव पहुंचेगी बदलाव की कहानी :
‘नमो सेवा गाथा’ के अंतर्गत 17 सितंबर से नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। इनके माध्यम से 25 वर्षों की जनसेवा, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की कहानियों को सरल और प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाया जाएगा। 2 अक्टूबर को देश के 100 प्रमुख स्थलों पर विशेष मंचन भी प्रस्तावित है।
‘आंगन का उत्सव’ में मातृ संवाद और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान :
25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इसमें माताओं एवं बच्चों की सहभागिता के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। पोषण, मातृ सहायता, टीकाकरण तथा महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। योजना से लाभान्वित महिलाएं अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की कहानियां भी साझा करेंगी।
‘कहानी बदलाव की’ में सामने आएंगी वास्तविक सफलता की कहानियां :
अभियान के दौरान ‘कहानी बदलाव की’ पहल के तहत शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की वास्तविक सफलता की कहानियां संकलित की जाएंगी। इनमें हितग्राही का नाम, स्थान, संबंधित योजना तथा योजना से जीवन में आए बदलाव की जानकारी दर्ज की जाएगी। इन कहानियों का डिजिटल डेटा बैंक भी तैयार किया जाएगा।
‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘सेवा मेरा योगदान’ से बढ़ेगी जनभागीदारी :
अभियान के तहत ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के माध्यम से 25 वर्षों की सेवा के प्रति आभार और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। वहीं ‘सेवाकृमेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं को सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। नदी-घाट स्वच्छता सहित विभिन्न सेवा कार्यों में जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं, स्व-सहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
‘सेवा सेतु अभियानः सरकार आपके द्वार’ से मिलेगा योजनाओं का लाभ :
‘सेवा सेतु अभियान : सरकार आपके द्वार’ के तहत विधानसभा एवं विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देने, उन्हें योजनाओं से जोड़ने तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके अलावा ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘जल जन सेवा संकल्प’, ‘रंगोली राष्ट्र/भारत मंडल’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चौलेंज’ तथा ‘जनसेवक महाकुंभकृपंचायत से पार्लियामेंट’ जैसी गतिविधियां भी अभियान का हिस्सा होंगी। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत परिवर्तनकारी स्थलों के भ्रमण तथा ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन 7 अक्टूबर को प्रस्तावित है। कलेक्टर शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला न रहकर जनभागीदारी एवं सेवा भावना का व्यापक अभियान बने, इसके लिए प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों को पूरी गंभीरता से निभाए। उन्होंने सभी गतिविधियों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा आयोजन की गरिमा और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए स्व-सहायता समूह केवल बचत और ऋण का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का मजबूत आधार बन रहे हैं।
शासन द्वारा संचालित सेवा सेतु के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराई ज...
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत के भविष्य को लेकर अपने विचार और कल्पनाएं व्यक्त कर...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दो दिनों तक विकासखंड स्तर पर आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ विषयक चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं ने जिले के विद्यार्थिय...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में जन जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर त...
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक ब...