सेवा संकल्प से स्वास्थ्य सुरक्षा को मिल रहा संबल, आयुष्मान कार्ड से दिव्यांश का हुआ निःशुल्क उपचार

Posted On:- 2026-09-20




निलेश्वर यादव ने कहा-पांच लाख रुपए तक निःशुल्क इलाज की सुविधा से दूर हुई आर्थिक चिंता

अम्बिकापुर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के बीच शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन के जीवन में आए बदलाव की तस्वीर सामने आ रही है। स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में आयुष्मान भारत योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को उपचार की सुविधा मिलने से बीमारी के समय इलाज पर होने वाले बड़े खर्च की चिंता कम हो रही है।

ऐसी ही राहत जिले के बतौली विकासखंड के ग्राम गोविंदपुर के रहने वाली निलेश्वर यादव के परिवार को मिली है। उनके साढ़े छह वर्षीय बेटे दिव्यांश यादव को हाइड्रोसील की समस्या थी। बच्चे को सूजन और तकलीफ होने पर परिजनों ने पहले उपचार कराया, लेकिन समस्या पूरी तरह ठीक नहीं हुई। चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी की आवश्यकता बताई। इलाज के खर्च को लेकर परिवार के सामने चिंता थी, लेकिन आयुष्मान कार्ड से उपचार की सुविधा मिलने पर दिव्यांश की सर्जरी निःशुल्क हो सकी।

इलाज में नहीं लगा पैसा, नियमित देखभाल से परिवार संतुष्ट : 

यादव ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जानकारी दी कि बच्चे का उपचार आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है। इसके बाद आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर नियमित रूप से बच्चे की जांच और देखभाल कर रहे हैं। उपचार के लिए परिवार को पैसा खर्च नहीं करना पड़ा तथा भर्ती रहने के दौरान भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि बच्चे को भर्ती किए जाने के बाद खांसी होने के कारण चिकित्सकीय सावधानी के तहत सर्जरी कुछ समय के लिए टाली गई थी। स्वास्थ्य सामान्य होने के बाद आवश्यक उपचार किया गया। वर्तमान में बच्चा स्वस्थ है और चिकित्सकों के अनुसार जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

“पैसे की चिंता के बिना हो सका बेटे का इलाज” : 

अपने अनुभव को साझा करते हुए निलेश्वर यादव ने कहा कि आयुष्मान कार्ड उनके परिवार के लिए बड़ी मदद साबित हुआ। अस्पताल में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। डॉक्टर लगातार देखभाल कर रहे हैं और उपचार से लेकर भोजन तक की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि पांच लाख रुपए तक निःशुल्क इलाज की सुविधा से बीमारी के समय इलाज के खर्च को लेकर उनकी चिंता दूर हुई है।

यादव ने आयुष्मान भारत योजना से मिली स्वास्थ्य सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर जीवन की ओर : 

आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा ने निलेश्वर यादव जैसे परिवारों को बीमारी के समय आर्थिक संबल दिया है। सेवा संकल्प अभियान के दौरान ऐसी हितग्राही कहानियां दर्शाती हैं कि स्वास्थ्य योजनाओं की पहुंच से जरूरतमंद परिवार उपचार प्राप्त कर रहे हैं और आर्थिक बोझ की चिंता के बिना बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।



Related News
thumb

मेहनत और समूह से जुड़ाव ने बदली मीनाक्षी की जिंदगी, आज बनीं लखपति दीदी

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए स्व-सहायता समूह केवल बचत और ऋण का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का मजबूत आधार बन रहे हैं।


thumb

सेवा सेतु : डिजिटल व्यवस्था से मोहन जुमार को मिला आय प्रमाण-पत्र, ...

शासन द्वारा संचालित सेवा सेतु के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराई ज...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : तनुश्री ने साझा किया अपने सपनों का भारत

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत के भविष्य को लेकर अपने विचार और कल्पनाएं व्यक्त कर...


thumb

एमसीबी के 778 विद्यालयों में 65,440 विद्यार्थियों सहित 79,200 लोगों...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दो दिनों तक विकासखंड स्तर पर आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ विषयक चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं ने जिले के विद्यार्थिय...


thumb

विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत, नशामुक्त समाज क...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में जन जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर त...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : उज्ज्वला योजना से हेमलता के जीवन में आया बदलाव

सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक ब...